फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी में लापता बालक का शव मिला

विज्ञापन
Missing child's body found in sister's wedding - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बबेरू। बहन की शादी की रस्मों के बीच लापता 10 वर्षीय भाई का शव पांचवें दिन पानी भरे गड्ढे में मिला। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने बमुश्किल शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बहन की शादी भी टल गई थी।
विज्ञापन

यहां तिंदवारी रोड निवासी चुन्नू वर्मा की बेटी गुड़िया की शादी तीन मई को थी। कोर्रा गांव से बरात आने के बाद रस्में चल रहीं थीं तभी दुल्हन का 10 वर्षीय भाई विनोद लापता हो गया। तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला। पिता और परिजनों ने शादी रोककर बरात वापस कर दी और थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज करा दी। विनोद की तलाश उसी दिन से चल रही थी।
शनिवार को कस्बे के मरका रोड में वन विभाग के पास सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे से राहगीरों को दुर्गंध आई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला। यह कई दिन का पुराना हो चुका था। शव की शिनाख्त विनोद के रूप में हुई। खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। गुस्साए परिजनों ने हत्या और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव के पास सड़क जाम कर दी। वह पांच बहनों में इकलौता भाई था।
विज्ञापन

एसडीएम दिनेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सत्य प्रकाश शर्मा और कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार पाठक ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही पूरी घटना का खुलासा करके दोषियों पर कार्रवाई होगी। अफसरों के समझाने पर परिजन शांत हुए और जाम खत्म करके शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस के हवाले किया। उधर, माना जा रहा है कि शव मिलने के बाद बहन की शादी तय रिश्ते में नहीं होगी। फिलहाल परिजनों का यही रुख नजर आ रहा है।
गौरतलब है कि बहन गुड़िया की शादी इसके छह माह पूर्व बिसंडा में तय हुई थी। वरीक्षा की रस्म भी हो गई थी, लेकिन किसी कारणों से यह नहीं हो सकी। लेन-देन भी वापस कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार पाठक ने बताया कि गुमशुदगी पहले से दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसी के मुताबिक अगली कार्रवाई और विवेचना होगी।

Missing child's body found in sister's wedding- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें