बांदा/बबेरू। अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने शुक्रवार को पुलवामा के शहीदों को उनकी प्रथम बरसी पर कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। उधर, बबेरू में भी कैंडल मार्च निकाला गया।
अटेवा ने कैंडल मार्च केे बाद अशोक लाट पर श्रद्धांजलि सभा की। मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल सहित विद्या भूषण सिंह, संयोजक अनूप सिंह, सह संयोजक डीसी श्रीवास्तव, महामंत्री जयनारायण श्रीवास सहित केदार वर्मा, ब्रह्मर्षि शुक्ला, जेपी सिंह, मनोज यादव, जसंवत परिहार, आलोक यादव, अभिषेक पटेल, नेपाल सिंह, मोहन लाल, केसी प्रजापति, सैय्यद गुलाम हमदानी, मनीष श्रीवास आदि शामिल रहे।
उधर, बबेरू में सूर्यास्त के समय कैरियर टेक इंस्टीट्यूट से कैंडल मार्च निकाला गया। छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। मढ़ी दाई में समापन हुआ। आशीष अग्रहरि, अंकुर निगम, हरनाम सिंह, प्रकाश अग्रहरि, आदित्य, निर्भय सिंह, आकाश सिंह, शुभम पांडेय, राहुल अग्रहरि, प्रिया आदि शामिल रहे। संवाद