मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते आयोजक।
- फोटो : संवाद
तिंदवारी। सत्यनारायण इंटर कॉलेज खेल मैदान में एसएस पैलेस क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन शुक्रवार को मूंगुस व मिरगहनी गांवों के बीच मैच खेला गया। महताब की अर्धशतकीय पारी व तीन विकेट की बदौलत मिरगहनी ने 77 रनों से जीत हासिल की।
मैच के पूर्व मिरगहनी टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम की शुरुआत धीमी रही, लेकिन बाद में महताब के तेजतर्रार 87 रनों की मदद से टीम 134 रनों के स्कोर तक पहुंची। मूंगुस टीम की ओर से संजय व अनुराग ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मूंगुस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाजों के जल्द आउट होने से अन्य बल्लेबाज दबाव में आ गए और पूरी टीम नौवें ओवर में 57 रन बनाकर आउट हो गई।
मिरगहनी की ओर से महताब ने तीन विकेट हासिल किए। मैच के समापन अवसर पर महताब को उनके आलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस मौके पर आयोजक अभय सिंह परिहार, प्रमोद सिंह, अभिलाष गुप्ता, संतोष, राजाबाबू, शिवम, प्रतीक, भरत, राहुल सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।