फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आए प्रवासी मजदूर की कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आ रहे प्रवासी मजदूर का शव रेल पटरी पर मिला। उसके दोनों हाथ कटे और सिर धड़ से अलग था। हालांकि पुलिस और परिजन ट्रेन से कटकर मौत होना मान रहे हैं।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव का रज्जू वर्मा (23) पुत्र उग्रसेन शुक्रवार की रात ट्रेन से अतर्रा आ रहा था। आउटर सिग्नल के पास उसका रेल पटरी पर शव मिला। पुलिस ने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मृतक के बाबा राजकरन ने बताया कि शनिवार को सुबह जीआरपी ने मृतक के मोबाइल फोन से घरवालों को घटना की जानकारी दी। रज्जू हरियाणा में नमकीन बेचने का काम करता था।
विज्ञापन

22 अप्रैल को चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए घर लौट रहा था। उसने चलती ट्रेन से गिरकर चपेट में आ जाने से कटकर मौत होने की आशंका जताई है। बताया कि रज्जू की शादी पिछले वर्ष हुई थी। पत्नी सोना गर्भवती है। चार भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें