फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के न आने पर प्रवासी मजदूर ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पत्नी के न आने से क्षुब्ध प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दूसरी घटना में एक और युवक फंदे पर झूल गया। वह शराब का आदी था। दोनों ही युवकों ने फांसी खेत में पेड़ से लगाई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी डेरा गांव निवासी प्यारे लाल (45) ने मंगलवार की दोपहर खेत में लगे नीम के पेड़ से साफी (अंगौछे) से फांसी लगा ली। आसपास खेतों में मौजूद किसानों ने शव लटका देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पिता रामगोपाल ने बताया कि प्यारेलाल सूरत में मजदूरी करता था।
लॉकडाउन में घर लौट आया और सब्जी की बारी लगाकर खर्च चला रहा था। बताया कि प्यारेलाल की पत्नी पत्नी एक साल पूर्व मायके चली गई थी। फिर लौटकर नहीं आई। पत्नी के ससुराल वापस न आने से वह तनाव में था। उसके एक बेटा है। वह भी सूरत में मजदूरी करता है।
विज्ञापन

उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के चहितारा गांव निवासी प्रदीप कुमार (26) ने बुधवार की सुबह खेत में बबूल के पेड़ पर अंगौछे से गले में फंदा कस लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह तीन भाइयों में छोटा और अविवाहित था। पिता के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने बताया कि मृतक शराब का आदी था। घटना के वक्त भी नशे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें