फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से प्रवासी मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव निवासी जगरेश (34) पुत्र होरीलाल की मंगलवार की शाम करंट से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। भाई कामता प्रसाद ने बताया कि घर की बाउंड्री बन रही है। सरिया उठाते समय तार से छू जाने से उसमें करंट उतर आया और जगरेश को करंट लग गया। उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी भूरी ने बताया कि पति मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड था। 14 जुलाई को घर लौटा था।
विज्ञापन

उधर, कोतवाली नगर क्षेत्र के कनवारा गांव निवासी चुन्नीलाल (55) पुत्र पुन्ना बुधवार को सुबह छत का ढोला खोलते समय पैर फिसलने से गिर गया। उसके सिर पर गहरी चोट आने से बेहोश हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के साले रामदयाल ने बताया कि चुन्नीलाल राजमिस्त्री था। 15 दिन पूर्व उसने खुद छत डाली थी। मृतक के तीन पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें