छात्राओं के साथ मौजूद प्राचार्य व प्रवक्ता।
- फोटो : संवाद
बांदा। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सोमवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं को तिरंगा बनाने की विधि सिखाई गई। साथ ही छात्राओं को घर-घर तिरंगा अभियान की जानकारी के लिए प्रेरित किया गया।
कॉलेज परिसर में प्राचार्य दीपाली गुप्ता व समारोहिका डॉ. सबीहा रहमानी की देखरेख में छात्राओं से आर्ट एंड क्राफ्ट विधि के माध्यम से बोर्ड में तिरंगा सजाने व तिरंगा बनाने की विधि सिखाई गई। प्राचार्य ने कहा कि तिरंगा मान व सम्मान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर में तिरंगा लहराना चाहिए। इस मौके पर प्रवक्ता डॉ. आदित्य प्रताप सिंह, डॉ. सचिन मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)