फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नाटक-नृत्य से दिया संयुक्त परिवार का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। महिला हार्पर क्लब (ओल्ड) ने मां की पाठशाला का आयोजन रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच किया। कहा गया कि बदलते परिवेश में परिवार संयुक्त कम और एकल ज्यादा होते जा रहे हैं। यह समाज के लिए अच्छा संदेश नहीं है। कार्यक्रम में तीन पीढ़ी की सास, बहू का वर्णन किया गया। मंच पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां हुईं। नेहा, नूतन और नीतू ने सास-बहू और बेटे का अभिनय करते हुए नाटक पेश किया। क्लब की उपाध्यक्ष आशा सिंह , सुनीता पटेल सचिव, संतोष ओमर, ज्योति, वैशाली, सुधा सिंह द्वारा सास-बहू नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।
विज्ञापन

एसीडी स्टूडियो की निर्देशक निशा गुप्ता एवं उनकी बेटी अमायरा ने मां बेटी पर आधारित नृत्य किया। वीनस गुप्ता, शनाया आदि ने भी सुंदर प्रस्तुति दी। नूपुर चौहान, सुनीता पटेल, अंजू दमेले रानी ने एकता की उपयोगिता पर प्रकाश डाला । वरिष्ठ चिकित्सक शबाना रफीक द्वारा मां बेटी की कविता प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु उपस्थिति थीं। पूर्व अध्यक्ष विनोद जैन ने बच्चों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें