बांदा। आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में छात्राओं ने रैली निकालकर ‘बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ’ का संदेश दिया। महिला कल्याण अधिकारी आकांक्षा सिंह ने बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया। प्रधानाचार्य बनमाला सिंह ने कहा कि बेटियां बेटों से कम नहीं है। हर क्षेत्र में बेटियां नाम कमा रही है।
उधर, विद्यालय में पोस्टर, रंगोली, मेहंदी, निबंध प्रतियोगिता हुई। भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या व महिला उत्पीड़न पर करारा प्रहार किया। विजयी छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में नगर पालिका बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया।
उधर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में बड़ोखर खुर्द के माध्यमिक बालिका विद्यालय, महुआ के पंडित रामकृपाल दीक्षित बालिका इंटर कालेज बरसड़ा खुर्द में छात्राओं को कन्या भ्रूण हत्या, पीसीपीएनडीटी एक्ट, बालिका सुरक्षा, बाल संरक्षण समेत मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना व समेकित बाल संरक्षण योजना और हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला समन्वयक कामिनी सिंह, दीपमाला सिंह, प्रबंधक प्रशांत कुमार, सतीश कुमार, मनोज कुमार, अल्का, राजेंद्र, राजकुमार आदि मौजूद रहे।