अतर्रा। कस्बे के सिविल लाइन में स्थित संत विवेकानंद विद्या मंदिर में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की ओर से आयोजित सनातन धर्म एवं संस्कृति ज्ञान परीक्षा के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। परीक्षा ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज और सरस्वती इंटर कॉलेज में आयोजित की गई थी।
कार्यक्रम की शुरुआत महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी मालती तिवारी और स्कूल प्रबंधक अनिल मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर कराया। छात्रा प्रिया सिंह को प्रथम स्थान, श्रद्धा मिश्रा को द्वितीय और छात्र श्याम पांडेय को तीसरा स्थान मिला। मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और शील्ड से सम्मानित किया गया। का संचालन शिक्षक राकेश ने किया।
विशेष अतिथि के तोर पर संगठन की राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. स्मिता त्रिपाठी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष रचना द्विवेदी, डॉ. गीता द्विवेदी, ज्योति अग्निहोत्री, अनिल द्विवेदी, डॉ. अनुराग द्विवेदी, शिवदत्त त्रिपाठी, प्रधानाचार्य अंजनी मिश्रा, शिक्षकगण रेखा, दीपा, दिव्यांशी, वंदना, पूजा, सीताराम, आशीष, मनीष, सुशील आदि उपस्थित रहे।