फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गिर रहा पारा, बढ़ रही गलन, नहीं जले अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनपद में न्यूनतम तापमान गिरने से रात में गलन बढ़ गई है। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को राहत है। मंगलवार को शाम से कोहरे व सर्द हवाओं ने लोगों को घरों के अंदर कैद कर दिया। तहसील प्रशासन को अभी और गलन बढ़ने का इंतजार है। वहीं नगर पालिका ने दो दिन अलाव जलाए। इसके बाद किनारा कर लिया। गरीब टायर जलाकर सर्दी से बचने का जतन कर रहे हैं।
विज्ञापन

दिसंबर माह का पहला पखवारा तो सामान्य रहा, पर दो दिन से पहाड़ों आ रहीं गलन भरी हवाएं रात में ठिठुरन पैदा कर रही हैं। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक जनपद में अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में सर्दी और गलन बढ़ने की संभावना है। दिन में इस समय पछुवा हवा चलने से गलन तो हो रही है, पर तेज धूप की वजह से यह लोगों पर ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पा रही है। वहीं सूर्य डूबने के बाद गलन भरी हवाएं गरीबों और जानवरों पर भारी पड़ रही हैं। नगर पालिका की ओर से चार दिन पहले सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए गए थे। दो-तीन दिन चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर लकड़ी फेंकवाने के बाद चुप्पी साध ली है। तहसील प्रशासन का मानना है कि अभी ज्यादा सर्दी नहीं पड़ रही है। इसलिए अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं। वहीं गरीब व छोटे दुकानदार रात में टायर तथा कागज जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास कर रहे हैं।

पिछले सप्ताह भर का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
मंगलवार 23.0 7.0
सोमवार 24.0 7.0
रविवार 25.0 8.0
शनिवार 25.0 8.0
शुक्रवार 26.0 8.0
गुरुवार 27.0 8.0
बुधवार 27.0 8.0




पालिका ने अभी तक नहीं जलवाए अलाव
अतर्रा। सर्दी के सितम से लोगों को बचाने के लिए पालिका प्रशासन ने अभी तक कोई कवायद नहीं शुरू की। माह का दूसरा पखवारा शुरू होते ही मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सुबह होते ही कोहरा व सर्द हवाएं सिहरन पैदा करने लगती है। शाम के समय न्यूनतम तापमान में खासी कमी होने के कारण लोगाें को घरों में कैद होना पड़ रहा है। मौसम की मार से सबसे ज्यादा गरीब तबके के लोग परेशान हैं। प्रशासन का सहयोग न मिलने से वह भीषण सर्दी का शिकार हो रहे हैं। लोगाें का कहना है कि कस्बे में अभी तक पालिका प्रशासन द्वारा अलाव की कोई व्यवस्था नहीं कराई गई है। पालिका प्रशासन का कहना है कि कस्बे में 5-6 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है। अलाव के लिए अलग से कोई बजट नहीं मिला है।
विज्ञापन


-पालिका से नगर के सभी 25 वार्डों में पर्याप्त अलाव की व्यवस्था की जानी चाहिए, लेकिन कुछ ही जगहों पर अलाव के नाम पर रस्म अदायगी की जा रही है। भूसी और लकड़ी के नाम पर लाखों रुपये ठिकाने लगाए जा रहे हैं।
-शिवगोपाल गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष, भाजपा

- ठंड के सितम से सभी वार्डों में गरीब व मवेशी ठिठुर रहे हैं। नगर पालिका को जल्द से जल्द अलाव की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि सर्दी में किसी की जान न जाए।
विज्ञापन

-मधुकर पांडेय, सुदामापुरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें