फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन डिग्री गिरा पारा, तपिश से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। हवाओं का रुख बदलने से लोगों को तपिश से राहत मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान में तीन व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से लोग परेशान थे। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही थी। रविवार का पारा 48 डिग्री तक पहुंच गया। सोमवार से हवाओं का रुख बदलने से लोगों ने राहत महसूस की है। मंगलवार को तपिश के बीच हवाओं में नमी रही। दिन में कई बार आसमान में बादल और तेज हवाएं भी चलीं।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक दिनेश शाहा का कहना है कि सोमवार से हवाओं के पश्चिम की ओर चलने से मौसम का मिजाज बदला है। आसमान में बादल छाएंगे और बूंदाबांदी भी हो सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जो सोमवार से तीन डिग्री कम रहा। हवाएं भी 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलीं। इसी प्रकार सोमवार की रात न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें