फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 45 पार, बांदा व महोबा रहे सबसे गर्म

Wed, 19 Apr 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
धूप से बचने का यह भी तरीका अपना रहे राहगीर। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पुरवा हवाओं का रूख बदला तो एक फिर भी गर्मी रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई। मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। बांदा और महोबा में 45.5 डिग्री तापमान के बीच लोग गर्मी से बेहाल रहे। रात में भी 27 डिग्री तापमान से हवा के गर्म झोंके व गर्मी से लोग पसीना-पसीना रहे।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर और गर्म पछुवा हवाओं के चलते आसमान से आग बरसी। भीषण गर्मी के चलते सुबह 10 बजते-बजते सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आए। सड़कों पर इक्का-दुक्का बाइक सवार व पैदल राहगीर कान से पैर तक खुद को ढककर निकले। फिर भी तमाम राहगीरों को लू ने परेशान किया।

दोपहर 12 बजे स्कूलों की छुट्टी हुई तो नौनिहाल आग बरसाती धूप में झुलसे। उधर, शाम पांच बजे के बाद बाजार की रौनक लौटी। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक मंगलवार को बांदा  व महोबा जनपद 45.5 डिग्री तापमान के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहे।
विज्ञापन


वहीं हमीरपुर का तापमान 44.5 व चित्रकूट का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा।  मिौसम जानकारों के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में पारा एक से दो डिग्री और बढ़ने का पुर्वानुमान है। मौसम साफ होने और उत्तरी-पछुवा हवाओं के चलते गर्मी विकराल रूप दिखा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें