फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 42 पार

Wed, 29 Mar 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गर्मी और तेज धूप ने बुधवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस मौसम में पहली बार अधिकतम पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। मई जैसी तपन मार्च में होने से लोग हैरान हैं। बार-बार प्यास लग रही है। रात में 25 डिग्री सेल्सियस तापमान ने गर्मी का एहसास कराया। मौसम जानकारों के मुताबिक अप्रैल में सूरज के तेवर और तीखे होंगे।
विज्ञापन


पिछले चार दिनों में 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तापमान हो गया है। घरों और दफ्तरों में एसी व कूलर ने तेजी पकड़ ली। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक मार्च के आखिरी सप्ताह में इतना
अधिक तापमान कभी नहीं रहा। 29 से 31 मार्च के बीच सामान्य तापमान अधिकतम 36 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक रहता है लेकिन इस साल तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 29 मार्च को अधिकतम तापमान 42.5 और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम के जानकारों के मुताबिक इतना पारा ज्यादातर अप्रैल के आखिरी सप्ताह या मई में होता है। जब अभी यह स्थिति है तो अप्रैल में ही लोगों को 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तापमान की गर्मी का कहर झेलना पड़ सकता है। मौसम जानकारों के मुताबिक सर्दी की जल्दी विदाई से लगातार एक्टिव चल रहे पश्चिम विक्षोभ से तेजी से मौसमी उठापटक हो रही है। ड्राई वेदर कंडीशन जारी रहने से और आसमान साफ रहने से दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और सख्त हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें