फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नौनिहालों के मानसिक व करिअर की समस्या का होगा निदान

Thu, 13 Nov 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाले नौनिहालों के स्वास्थ्य के प्रति अब विभाग सजग हो गया है। विभाग ने बच्चों के करिअर और मानसिक समस्याओं के निदान के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। यह टोल फ्री नंबर ब्लॉक संसाधन केंद्र व स्कूलों की दीवार पर लिखाया जाएगा। इस पर काॅल कर बच्चे व अभिभावक समस्या बताकर उससे मुक्ति का टिप्स ले सकेंगे।
विज्ञापन




महानिदेशक मोनिका ने प्रदेश के सभी बीएसए को जारी पत्र में टोल फ्री नंबर 18001805311 का प्रचार-प्रसार कराने का आदेश जारी किया है। जिसके तहत जिले के 1725 परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत एक लाख 83 हजार 862 बच्चे इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। बच्चे मानसिक व करिअर संबंधी समस्याओं से इस टोल फ्री नंबर के जरिए निजात पा सकेंगे। यह टोल फ्री नंबर काउंसलर या परामर्शदाता से जुड़ा होगा। जो विद्यार्थियों को उनकी समस्याओं को समझने व समाधान खोजने में मदद करेंगे।
विभाग टोल फ्री नंबर लिखाने के साथ ही इसका प्रचार-प्रसार भी करेगा। इसके अलावा नंबर की जानकारी बच्चों के अभिभावकों को भी दी जाएगी। इसके अलावा विद्यालयों में होने वाली प्रार्थना सभा में भी इसके बारे में बताया जाएगा। टाेल फ्री नंबर की सुविधा बच्चों के लिए बड़ी राहत की बात होगी। टोल फ्री नंबर की खास बात यह है कि इस पर बच्चे किसी भी समय फोन कर अपनी समस्या का समाधान पा सकेंगे।
विज्ञापन



परिषदीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों की सुविधा के लिए विभाग संजीदा हैं। इस टोल फ्री नंबर से मानसिक समस्या से मुक्ति व करिअर से जुड़े परामर्श ले सकते हैं। इसका लाभ जूनियर कक्षा के बच्चों को अधिक मिलेगा। इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जाएगा।
विज्ञापन


- अव्यक्त राम तिवारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें