सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते भारतीय इंसाफ मोर्चा पदाधिकारी व मीट कारोबारी।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय इंसाफ मोर्चा ने ज्ञापन देकर स्लाटर हाउस खोलने संबंधी उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष रियाज अली व महासचिव एएस नोमानी के नेतृत्व में मीट विक्रेताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। कहा कि स्लाटर हाउस बंद होने से मीट कारोबार ठप है।
आर्थिक तंगी से विक्रेताओं का परिवार भुखमरी से जूझ रहा है। उच्च न्यायालय, लखनऊ द्वारा स्लाटर हाउस संचालित करने व मीट विक्रेताओं के लाइसेंसों के नवीनीकरण संबंधी आदेश पर अमल कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में इम्तियाज, सुनील, ख्याल मोहम्मद, अनीस, इनाम, अब्दुल हक, आसिफ, फैजान, इकराम, दिलशाद, नौशाद, आरिफ, मोहम्मद इस्तियाक, परवेज, शकील, जब्बार, सद्दू अली, अहमद, सईद कुरैशी आदि मौजूद रहे।