फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में दो दिन में 118 बने महादानी

Thu, 15 Jun 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में किया रक्तदान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘विश्व रक्तदान दिवस’ (14 जून) को बुंदेलखंड 45 डिग्री तापमान पर तप रहा था। लू के थपेड़े चल रहे थे। लेकिन इसकी परवाह किए बगैर रक्त के महादानी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सुबह से ही डट गए। रक्तदान से किसी की जान बचाने का जज्बा रखने वालों में सबसे ज्यादा पुलिसकर्मी आगे आए। मेडिकल कॉलेज के छात्रों, व्यापारियों, महिलाओं और स्वयंसेवियों ने भी बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। दो दिन में 118 लोग महादानी बनें।
विज्ञापन


‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की प्रेरणा और प्रयास कारगर रहे। रक्तदान शिविर की पूर्व संध्या पर पुलिस लाइन में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, एएसपी अजय प्रताप और दो क्षेत्राधिकारी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा और अजय प्रताप सिंह सहित 50 पुलिस कर्मियों ने रक्तदान किया। इनमें पांच महिला पुलिस कर्मी और पुलिस अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी भी शामिल हैं। बुधवार की सुबह नौ बजे ब्लड बैंक में शिविर का उद्घाटन फीता काटकर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार ने किया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोरीलाल, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके वाजपेई, एड्स कार्यक्रम प्रबंधक, बृजेंद्र कुमार साहू, डॉ. एसपी गुप्ता आदि ने उनकी अगुवानी की।

शिविर में आयोजित गोष्ठी में एसपी डॉ. मिश्र ने कहा कि रक्तदान जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि और पुनीत कार्य है। स्वस्थ लोगों को बिना किसी हीलाहवाली के रक्तदान करना चाहिए। किसी की जान रक्तदान से बच रही तो इससे बेहतर क्या हो सकता? एसपी ने घोषणा की कि वह पुलिस लाइन के बाद अब सर्किल क्षेत्रों में भी पुलिस कर्मियों का रक्तदान शिविर आयोजित करेंगे। उन्होंने महादानी पुलिस कर्मियों को शाबासी दी।
विज्ञापन


साथ ही ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ को सराहा कि वह समाज हित से सरोकार रखने वाले कार्य अक्सर आयोजित करता है। एसपी ने ‘अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति’ का भी जिक्र किया। अपर एसपी अजय प्रताप ने रक्तदान को महादान बताया। नगर क्षेत्राधिकारी डॉ. राकेश मिश्रा ने शेर सुनाकर रक्तदान के प्रति लोगों में जज्बा बढ़ाया। केसीएनआईटी के प्लेसमेंट आफीसर श्यामजी निगम ने कहा कि बुंदेलखंड कनेक्ट संस्था भी रक्तदान में सहयोग कर रही है। उन्होंने ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ को जमकर सराहा।

ब्यूरो प्रमुख रशीद सिद्दीकी ने ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के समाज हितों से सरोकार रखने वाले आयोजनों के बारे में बताया। साथ ही रक्तदाताओं और आगंतुकों का ‘अमर उजाला’ की ओर से आभार जताया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोरीलाल ने भी आभार व्यक्त किया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके वाजपेई ने संचालन करते हुए रक्तदान के फायदे बताए। साथ ही कहा कि बांदा के ब्लड बैंक को ‘अमर उजाला’ ने पंख लगा दिए हैं।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, जिला पंचायत पूर्व सदस्य मोहम्मद इदरीश, व्यापार मंडल नेता अमित सेठ भोलू, मोहन साहू, कांग्रेस के मंडलीय प्रवक्ता प्रद्युम्न कुमार दुबे उर्फ लालू, सुरेश गुप्ता कान्हा, महेंद्र सिंह कछवाह, सचिन चतुर्वेदी, प्रवीण निगम, अशोक ओमर, सराफा एसोसिएशन के सत्य प्रकाश, संदीप अग्रवाल उर्फ गुड्डा, अर्बन कोआपरेटिव बैंक शाखा प्रबंधक केके दीक्षित, कोतवाली प्रभारी डीपी तिवारी, पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें