फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए सौंपा ज्ञापन

Sat, 17 Oct 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कस्बे की जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण पत्रकार संगठन की कमासिन इकाई ने जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कस्बे की प्रमुख सड़कों का निर्माण कराने की मांग की। बताया कि बस्ती के बीच से दांदो रोड को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर है। गड्ढे होने से राहगीरों, व्यापारियों, ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को आवागमन में परेशानी होती है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सड़क निर्माण के लिए पहल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही कमासिन-दांदो तिराहे से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तक जर्जर सड़क का मुद्दा भी उठाया। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने विभाग के अधिशासी अभियंता से फोन पर बात कर सड़क का प्राथमिकता से गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने को कहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें