फोटो-21- सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। संवाद
बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी ने खाद संकट, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति और शहर के इंदिरा पार्क की बदहाली को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, कालाबाजारी रोकने और ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
ब्लॉक बड़ोखर खुर्द की ग्राम पंचायत गनछा के कैता पुरवा और परहन पुरवा में पेयजल आपूर्ति का मुद्दा भी उठाया गया। ज्ञापन में मौके की जांच कर नियमित जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की गई।
कैता पुरवा में स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी होने की बात भी कही गई। बच्चों को पढ़ाई के लिए बजरंग पुरवा जाना पड़ता है। बिजली के खंभे नहीं होने से ग्रामीणों को कनेक्शन लेने में भी दिक्कत हो रही है। वहीं,
शहर के इंदिरा पार्क में अधूरे काम और सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए। 31 अक्तूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस से पहले पार्क का काम पूरा कराकर खोलने की मांग की है। (संवाद)