बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव में मंगलवार सुबह घर की कच्ची दीवार पर मिट्टी लगा रहीं भीखम वर्मा की पत्नी पच्ची (55) की मलबे में दबकर मौत हो गई।
यह हादसा दीवार के अचानक गिरने से हुआ। आनन-फानन परिजन ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भीखम के पांच बेटे और पांच बेटियां हैं। महिला की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी मिलने पर सपा के तिंदवारी अध्यक्ष प्रमोद निषाद भी मौके पर पहुंचे। जसपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक राधाकृष्ण तिवारी ने बताया कि दीवार गिरने से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।