फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोलियां तैयार, होली को बनाएंगे यादगार

Thu, 05 Mar 2015 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड व विश्वविद्यालय परीक्षाओं के बाद भी युवाओं में होली की मस्ती कम नहीं होगी। मोहल्लों में होली की टोलियां तैयार हैं। चंदा जुटाकर युवाओं ने होलिका दहन से लेकर दो दिनों तक रंग खेलने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 
विज्ञापन


सेठ जी का बाड़ा में टोली नायक विजय उर्फ लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि उनकी होली पूरी तरह सौहार्द भरे वातारण में होगी। तैयारियों में जुटे रामजी दीक्षित, उस्मान खां, सादिक आदि कहते हैं कि उनके होली मिलन कार्यक्रम में महिला व बुजुर्ग तथा युवा सभी शामिल होते हैं।

गुलाब बाग में पालिका वार्ड सदस्य रामप्रसाद सोनी के सहयोग से होली की टोली मस्ती को तैयार है। अजय, विष्णु व छोटू कहते हैं कि खुशियों के बीच जमकर मस्ती करेंगे। होली की मस्ती को खाईंपार, मर्दननाका, छिपटहरी,       कालूकुआं, ईदगाद चौराहा, डिग्गी चौराहा, पदमाकर चौराहा, बलखंडी नाका, अवस्थी तिराहा, खुटला, रहुनिया, क्योटरा आदि में भी होली की धूम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें