फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी ताजिया में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम

Thu, 22 Oct 2015 11:36 PM IST
Mehndi in Tazia flocked Grand Akidtmndon
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मोहर्रम की आठवीं पर मेहंदी ताजिया जुलूसों में भारी भीड़ रही। आधा दर्जन से ज्यादा ताजियों का सुबह कोतवाली के सामने परंपरागत मिलाप हुआ। यहां से ताजियों के दो अलग-अलग जुलूस शहर के अलग-अलग रूटों पर रवाना हुए। दोनों ही भारी हुजूम रहा। जगह-जगह लंगर लुटाए गए।
विज्ञापन


कई वर्षों से मेहंदी ताजिया आयोजक लेट-लतीफी करते हुए दोपहर तक मिलाप करते थे। इस वर्ष नवरात्र के विसर्जन जुलूस के मद्देनजर मेहंदी ताजिये इमामबाड़े से सुबह जल्दी निकाले गए। मर्दननाका से सब्जी फरोश बिरादरी, अलीगंज से कोदउवा जनाना तथा पीरा व टिर्री की मेहंदी, दरी वालों की मेहंदी, खुटला से मनिहार बिरादरी के मेहंदी ताजिया रवाना हुए।

कोतवाली के सामने से ये जुलूस दो भागों में बंटकर शहर के लिए निकल पड़े। जगह-जगह लंगर लुटाए गए। दोनों ही जुलूसों में भारी संख्या में युवक शामिल रहे। इस बार भी मेहंदी जुलूसों में सांप्रदायिक सौहार्द की बानगी दिखी। कई स्थानों पर हिंदू भाइयों ने लंगर किए।
विज्ञापन


विसर्जन जुलूस के मद्देनजर सुबह 10 बजे तक यह जुलूस समाप्त हो गए। सभी ताजिये अपने-अपने इमामबाड़ों में रख दिए गए। शुक्रवार को 9वीं मोहर्रम पर रात भर ढाल सवारी निकलेगी। शहर में डेढ़ सौ से ज्यादा स्थानों पर अंगारों से दहकते अलाव कूदे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें