फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद की डेयरी समेत 37 प्रतिष्ठानों में छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। त्योहारों के मौसम में मिलावट पर लगाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीन दिन का विशेष अभियान चलाया। इलाहाबाद के भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्ता की दूध डेयरी सहित कई प्रतिष्ठानों में छापे मारकर 37 नमूने सील कर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


खाद्य आयुक्त के निर्देश पर चित्रकूटधाम मंडल में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 19, 20 और 21 अक्तूबर को टीमें गठित कर तीन दिन विशेष अभियान चलाया। अभिहीत अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि बांदा में कई दुकानों में हल्दी व धनिया पावडर, दूध, घी के नमूने संदिग्ध पाए गए। यहां 10 नमूने भरे गए।

बांदा के पूर्व और इलाहाबाद के मौजूदा सांसद श्यामचरण गुप्ता की नरैनी स्थित दूध डेयरी में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी की टीम ने छापा मारा। यहां दूध का नमूना लिया गया। पिछले वर्ष भी सांसद की इस डेयरी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने नमूना भरा था।
विज्ञापन


जांच में यह नमूना घटिया पाया गया था। एक लाख रुपया जुर्माना भी हुआ था। इसी तरह महोबा में 10 व हमीरपुर में आठ सैंपल भरे गए हैं। चित्रकूट मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय चतुर्वेदी की अगुवाई में टीम ने मिठाई, साबूदान और घी के नौ नमूने भरे और जांच को लैब भेजे गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें