बांदा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक में 19 दिसंबर को शिव वाटिका में क्षत्रिय महासभा सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा हुई। महासभा कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
अध्यक्ष रामसिंह कछवाह ने बताया कि मुख्य अतिथि अयोध्या पीठाधीश्वर जगत गुरु बालमुकुंदाचार्य समेत जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। महाराणा प्रताप चौक पर साफ-सफाई व माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरूआत होगी। बैठक में रमजोर सिंह चंदेल, जयराम सिंह, जितेंद्र सिंह सेगर, शांतिभूषण गौतम आदि ने संबोधित किया।