फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवाधिकार दिवस मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा। बुंदेलखंड प्रेसीडेंट मीडिया प्रोटेक्शन की ओर से परशुराम तालाब स्थित कार्यालय में मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बुंदेलखंड अध्यक्ष इकबाल खां ने कहा कि मानवाधिकार का अर्थ कानून में समानता का अधिकार और अपनी बात कहने की आजादी है। इस दौरान धर्मेंद्र, शबनम, मुवीन, संजय, सुखदेव, पूरन राम, शुभम सिंह, खालिक व अविनाश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, अतर्रा में भारत-तिब्बत संवाद मंच राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व भाजपा नेता राकेश गौतम मेजर की अध्यक्षता में भाजपा नेता शिव मोहन गुप्ता के आवास पर गोष्ठी हुई। तिब्बत में मानवाधिकारों के हो रहे हनन पर चर्चा की गई। इस मौके पर अर्जुन प्रकाश गुप्ता, रमेश शर्मा, रमाकांत, शशिकांत राजन गुप्ता, कल्लू गुप्ता, मुन्ना भैया व लल्लू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें