फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान से बढ़ती है प्रतिस्पर्धा

विज्ञापन
meetiang,award,banda news - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बेहतर काम करने वालों को सम्मानित करने से सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। यह बात मंडल स्तरीय सम्मान समारोह/कार्यशाला में अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. आरबी गौतम ने कही। इस मौके पर परियोजना नियोजन में उत्कृष्ट करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शहर के निम्नीपार स्थित एक पैलेस सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित समारोह में अपर निदेशक डाक्टर गौतम ने मंडल स्तर पर परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा की। इस दौरान कायाकल्प योजना के तहत हमीरपुर के जिला महिला अस्पताल को पहला स्थान मिलने पर खुशी जताई। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम की सफलता में साधनों के उपयोग को बढ़ाने की जरूरत होती है।
कार्यशाला में पुरुष नसबंदी, महिला नसबंदी, कॉपर-टी के उपयोग बढ़ाने में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर एनएचएम परियोजना प्रबंधक आलोक कुमार, मंडलीय परिवार नियोजन एवं लाजिस्टिक मैनेजर अमृता राज, जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ सुरेश पांडेय, अशफाक हुसैन, हेमंत कुमार समेत स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन

महिला-पुरुष नसबंदी में मिला सम्मान
वर्ष 2019-20 में मंडल स्तर पर सबसे ज्यादा 2200 महिला नसबंदी में डॉ. रफीक अंसारी, 24 पुरुष नसबंदी में महोबा के डॉ. एसके वर्मा, नसबंदी के लिए महिला-पुरुष को प्रेरित करने में कमासिन की एएनएम शशि किरन शुक्ला, बबेरू की आशा कार्यकर्ता सावित्री देवी सम्मानित को किया गया। इसके अलावा मंडल में द्वितीय व तृतीय स्थान पर डाक्टर्स व स्टाफ सम्मानित हुए। जनसंख्या पखवाड़े में सबसे ज्यादा पुरुष नसबंदी में हमीरपुर के मौदहा के डॉ. अनिल सचान, कबरई, महोबा के बीएचडब्ल्यू सरोज साहू, हमीरपुर के सरीला की आशा कार्यकर्ता संतोष रानी और जैतपुर की, पीपीआईयूसीडी में स्टाफ नर्स उमाकांती को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें