हजरत मौलाना सिद्दीक मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कला और विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किए। विज्ञान वर्ग में हाइड्रोलिक मशीन का मॉडल प्रथम रहा। इसे 10वीं के शादाब और नायाब ने तैयार किया था। वैक्यूम क्लीनर को दूसरा स्थान मिला। इसे 8वीं के शहनवाज, फैजान और अमन ने बनाया था।
तृतीय स्थान मॉडल ऑफ डिस्टीलेशन को मिला। इसे छठवीं कक्षा की अलीजा, वर्षा और जैनब ने तैयार किया था। चौथे स्थान पर ह्यूूमन हार्ट मॉडल और पांचवें स्थान पर डायजिस्टिव सिस्टम का मॉडल रहा। कला वर्ग में भी प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार घोषित किए गए।
मॉडल का अवलोकन आकांक्षा समिति सचिव सीमा सिंह, जेएन डिग्री कालेज प्रवक्ता छवि पुरवार, मेजबान स्कूल की टीचिंग मैनेजर डॉ. शबाना रफीक, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहम्मद रफीक, महिला डिग्री कालेज प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र शर्मा और डॉ. सबीहा रहमानी, आर्य कन्या इंटर कालेज प्रबंधक शमीम बानो, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज सहित सीमा नंदा, एसीडी स्टूडियो निदेशक निशा गुप्ता, सपा यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष आमिर खां उर्फ मन्नी द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य यासमीन खान ने आभार जताया। संचालन मुसाब अहमद ने किया। उप प्रधानाचार्य मोहम्मद इरफान सहित स्कूल स्टाफ ममता, राशिदा, विकास, मैना, श्वेता, राजू, खुर्शीद अनवर, किरन, अर्शी, जेबा, अर्शिया, राममूरत, आदिल, नाहिदा और चंदन शुक्ला आदि उपस्थित रहे।