फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेन के पर्यटकों ने कालिंजर दुर्ग का किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शनिवार को स्पेन से आए पर्यटकों का बड़ा जत्था कालिंजर दुर्ग पहुंचा। इनमें लगभग 27 सदस्य थे। जत्थे ने पूरे दुर्ग का बारीकी से भ्रमण किया और फोटोग्राफ लिए।
विज्ञापन


शिव मंदिर में भी दर्शन किए। स्पेन के जत्थे ने कालिंजर में घूमने वाले लंगूरों को प्रसाद के लिए लाई सामग्री अपने हाथों से खिलाई। लंगूरों ने भी विदेशी मेहमानों का पूरा ख्याल रखा। उनके द्वारा दी जा रही खाद्य वस्तुएं खुशी-खुशी स्वीकार कीं। उनका मनोरंजन भी किया।

उधर, स्थानीय विधायक राजकरन कबीर और बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने हाल ही में मुख्यमंत्री को पत्र सौंपकर कालिंजर महोत्सव कराए जाने का अनुरोध किया।

बताया कि पहले यहां कालिंजर महोत्सव होता रहा है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव को महोत्सव आयोजन के निर्देश दिए हैं। प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारी से जानकारी और रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें