फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई पर दें ध्यान, बेटियों का हो सम्मान

Sun, 03 Feb 2019 11:48 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
मिलियन स्माइल्स गोष्ठी में मंचासीन प्रधानाचार्य गीता मिश्रा व अन्य शिक्षिकाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स की गोष्ठी में छात्राओं को सुरक्षा, शिक्षा और स्वच्छता के टिप्स देकर इसके प्रति प्रेरित भी किया गया। नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। 

विज्ञापन

यहां स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में आयोजित गोष्ठी में छात्रा गौरी, साक्षी, परीक्षा आदि ने बालिका शिक्षा, सुरक्षा आदि पर भाषण दिए। कहा कि बालिकाओं को अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाना चाहिए। छात्रा अनन्या, पायल, साक्षी, पुष्पा, शिवानी, गायत्री, लुबना आदि ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे को जन-जन का नारा बनाने और इस पर अमल करने का आह्वान किया।

प्रधानाचार्य गीता मिश्रा ने कहा कि शासन ने महिला सुरक्षा के लिए कई योजनाएं चला रखी हैं। पुलिस की 1090 व 181 सेवा तथा एंटी रोमियो आदि इसकी बानगी हैं। छात्राओं से कहा कि सतर्क रहकर अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर दें। कोई भी विपरीत परिस्थिति या खतरा महसूस करने पर तत्काल पुलिस की उक्त सेवाओं की मदद लें। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा व स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। 
विज्ञापन


शिक्षक प्रतिभा दीक्षित ने नारी सुरक्षा पर चर्चा की। कहा कि शासन ने तमाम योजनाएं लागू कर रखी हैं। लेकिन छात्राओं या महिलाओं को खुद जागरुक होना जरूरी है। शिक्षिका नीलम रानी, साधना सिंह, मधु द्विवेदी और बुद्धि प्रकाश ने कहा कि दिनचर्या संतुलित रखें। दुव्र्यसन से दूर रहें। शिक्षिकाओं ने अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान को सराहा। कई छात्राओं ने इन्हीं विषयों पर आधारित संदेशप्रद नाटक प्रस्तुत किए। गोष्ठी का संचालन कीर्ति कसौंधन ने किया। स्कूल स्टाफ के संजीव कुमार, अवधेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें