फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चारपाई पर मिला मेडिकल स्टोर संचालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मेडिकल स्टोर संचालक चारपाई पर मृत पड़े मिले। परिजनों ने सर्प दंश की आशंका पर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा बिहारी गांव निवासी विमलेश कुमार (44) करीब 25 साल से बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में रह रहे थे। घर में ही मेडिकल स्टोर भी खोले थे। परिजनों के मुताबिक रविवार की रात वह घर में खाना खाकर सो गए थे। सोमवार को सुबह पत्नी मालती उन्हें जगाने गईं तो वह मृत पाए गए।
विज्ञापन

उनका चेहरा नीला पड़ा था। दामाद अशोक कुमार ने बताया कि सर्प दंश से मौत की आशंका जताई जा रही है। बताया कि उनके चार पुत्रियां और एक पुत्र हैं। बबेरू कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की आशंका पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें