फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हत्यारोपी युवती का हुआ मेडिकल, 16 पेज की बनी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

-



-बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में सपा बूथ अध्यक्ष की हत्या का मामला
-युवती ने पुलिस हिरासत में जबरन शराब पिलाने और दुष्कर्म के प्रयास का लगाया था आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में सपा बूथ अध्यक्ष सुखराम प्रजापति की हत्या की आरोपी युवती को न्यायालय में प्रस्तुत करने के पहले जिला महिला अस्पताल में उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। यहां डॉक्टर ने 16 पेज की मेडिकल रिपोर्ट बनाई है। इसे न्यायालय में दौरान मुकदमा विचारण पेश किया जाएगा। उधर, पुलिस ने हत्या के आरोप में मां-बेटी को बांदा-बबेरू मार्ग से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। विवेचना भी प्रचलित है।
विज्ञापन


मुरवल गांव में पहली जनवरी की दोपहर घर में अकेली युवती को देखकर गए सपा बूथ अध्यक्ष की युवती ने माथे में फरसा मारकर और डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस की हिरासत में युवती ने स्वीकार किया था कि बूथ अध्यक्ष सुखराम ने उसे शराब पिलाने का प्रयास किया था। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। इस पर पुलिस ने हत्यारोपी युवती का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल भी कराया है। डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण में 16 पेज की रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट को पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दौरान मुकदमा विचारण न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने हत्यारोपी मां-बेटी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया है। इस केस में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि हत्यारोपी मां-बेटी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया है। न्यायालय में पेश करने से पहले हत्यारोपी युवती का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें