फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में मजदूर ने फांसी लगाई

Sat, 06 Feb 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक का पांच साल पूर्व प्रेम विवाह हुआ था।
विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कालेज में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा जनपद के नरशापुर गांव का एम वेंकट उर्फ ऐशू (28) पुत्र बीमा राव कांच लगाने का काम करता था। परिसर में ही इमरजेंसी विभाग के सामने बने अस्थाई कक्ष में रहता था।

शनिवार को सुबह उसका शव इसी कक्ष के सीलिंग फैन पर बिजली के केबिल के फंदे पर टंगा मिला। कार्यदाई संस्था के सुपरवाइजर एन लक्ष्मी रेड्डी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आकर शव को फंदे से उतारा और सीलबंद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुपरवाइजर के मुताबिक पांच साल पूर्व ऐशू ने अपने गृह जनपद में विशाखापट्टनम की युवती से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन


शादी के कुछ दिनों बाद से दोनों के बीच विवाद होने लगा। बताया कि शुक्रवार की रात मोबाइल फोन पर उसकी पत्नी से काफी नोकझोक हुई। शायद इसी तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली। मृतक ऐशू मेडिकल कालेज निर्माण की शुरूआत से ही यहां कार्यरत था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें