फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज डाक्टरों के बीच चले लात-घूंसे

Sat, 06 Feb 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पावर की हनक में मेडिकल कालेज के दो डाक्टर आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। वहां मौजूद मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। कोतवाली प्रभारी ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य कार्यालय परिसर के नजदीक ईएनटी विभाग के डा. प्रदीप और हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. सुजीत कुमार के बीच तीखी झड़प हो गई।

विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों एक-दूसरे पर पिल पड़े। जमकर लात-घूंसे चले। इलाज कराने आए मरीजों और तीमारदारों में अफरातफरी मच गई। अन्य चिकित्सकों ने बीच-बचाव किया। इसी बीच खबर पाकर कोतवाली प्रभारी जनमेजय सचान फोर्स के साथ पहुंच गए और दोनों डाक्टरों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों डाक्टरों के बीच सुलह-समझौता हो गया है। किसी ने उन्हें तहरीर नहीं दी है। उधर, सूत्र बताते हैं कि दोनों डाक्टरों के परिजनों की पकड़ शासन और सत्ता दोनों में है। दोनों के बीच मेडिकल कालेज में वर्चस्व कायम करने को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है।

उधर, मेडिकल कालेज प्राचार्य सुनील कुमार आर्य ने बताया कि दोनों डाक्टरों के बीच मेडिकल कालेज के सामूहिक चिकिन को लेकर विवाद है। इसी बात पर दोनों में मारपीट हो गई। प्राचार्य ने कहा कि वह बाहर हैं। वापस आने पर मामला निपटाएंगे। दोनों को उनके आवासों पर भेज दिया जाएगा। ं
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें