फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजरमेंट कैंप में 31 बच्चों का परीक्षण

Thu, 04 Dec 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सामेतिक शिक्षा अभियान के तहत बीआरसी महुआ में शारीरिक निःशक्तजन बच्चों का मेजरमेंट कैंप आयोजित किया गया। एलम्को (कानपुर) से आए विशेषज्ञ विक्रम कुमार तथा दिवांकर दास ने 31 निःशक्तजन बच्चों का परीक्षण किया। इनमें 26 बच्चे उपकरण के लिए पात्र मिले।
विज्ञापन

कैंप का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी शिवऔतार ने किया। विकलांग राज सिंह (मर्का) को कैलीपर, फातिमा खातून (हुसैनपुर) को ट्राइसाइकिल तथा कैलीपर, उमाशंकर को ट्राइसाइकिल तथा बैसाखी, मनीष (गोंड़ीबाबा) को ह्वील चेयर और एमआर किट, रंजीत (सैमरी), जगदीश (तेरा) को ट्राइसाइकिल, सुनीता (बिसंडा) को ह्वील चेयर तथा सीपी चेयर, अवधेश कुमार (गोंड़ीबाबा) को ट्राइसाइकिल, बैसाखी व कैलीपर दिए गए।
विक्रम कुमार ने बताया कि विकलांग बच्चों को उपकरण देने के लिए यह कैंप सर्व शिक्षा अभियान व एलिम्को के संयुक्त तत्वावधान में लगाए जा रहे हैं। जिला समन्वयक अरविंद अस्थाना ने बताया कि कैंप में 14 ट्राइसाइकिल, 7 ह्वील चेयर, एक सीपी चेयर, 12 बैसाखी, एक लोरेटर, 13 कैलीपर, तीन एमआर किट, चार एल्बो क्रच समेत 55 उपकरण पहली जनवरी को बच्चों को यहीं कैंप में दिए जाएंगे।
विज्ञापन

डॉ.सौरभ आर्य, वीरेंद्र सिंह, रफी अहमद, नागेंद्र शर्मा, विवेक तथा इंटीनरेंट टीचर्स मौजूद रहे। बीआरसी नरैनी में शुक्रवार को मेजरमेंट कैंप लगेगा। महुआ के कैंप में शामिल नहीं हो पाए बच्चे इसमें भाग ले सकते हैं। बच्चों की फोटो के साथ विकलांगता प्रमाण पत्र व आय प्रमाणपत्र लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें