फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले का स्वागत : जिला महासचिव

Thu, 19 Feb 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा (तिंदवारी)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती द्वारा वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा का जिला स्थित बसपा यूनिट ने पुरजोर स्वागत और समर्थन किया है। इस घोषणा के साथ ही पार्टी ने मिशन 2027 के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन


जिला महासचिव मलखे श्रीनिवास ने पत्र जारी कर पार्टी को अन्य दलों के साथ गठबंधन को लेकर प्रसारित की जा रही चर्चाओं को पूरी तरह भ्रामक और निराधार बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सार्वजनिक रूप से कई बार यह दोहराया जा चुका है कि बसपा अपनी नीतियों और सिद्धांतों के आधार पर अकेले ही चुनाव मैदान में उतरेगी और जनता का समर्थन हासिल करेगी।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। कहा कि पार्टी का लक्ष्य 2007 की तरह पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना है। इसी लक्ष्य को साधने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मिशन 2027 की तैयारी में पूरी निष्ठा से जुटना होगा। बसपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मस्त हाथी की चाल के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेगा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें