फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती के जन्मदिन पर मनाया जश्न

Sat, 16 Jan 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पार्टी मुखिया मायावती की 60वीं सालगिरह को बसपाइयों ने जोश और जश्न के साथ मनाया। 60 किलो का केक काटा और जमकर नाचे-थिरके। इस मौके पर बसपाइयों ने भारी संख्या में भीड़ भी जुटाई। ‘बहिन जी’ की लंबी उम्र के लिए दुआएं कीं।
विज्ञापन


राइफल क्लब ग्राउंड शुक्रवार को नीले झंडों के बीच लंबे चौड़े पंडाल व कुर्सियों से सजा रहा। पंडाल में भारी संख्या में महिला-पुरुष इकट्ठा थे। दोपहर को बसपा के वरिष्ठ नेता और विधान सभा में प्रतिपक्ष उप नेता जीसी दिनकर सहित तमाम बसपा नेताओं की उपस्थिति में चार बालिकाओं ने एक साथ केक काटा। जलती हुई रंग-बिरंगी मोमबत्ती फूंक मारकर बुझाई। बर्थडे का जश्न पूरे अंग्रेजों के नक्शे कदम पर मना। अगले वर्ष विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अबकी बसपाई अति उत्साह में नजर आए। आर्केस्ट्रा पार्टी के संगीत के बीच तमाम बसपा नेता जमकर नाचे भी। अगले वर्ष चुनाव में ‘बहिन जी’ को मुख्यमंत्री बनाने की कसमें भी खाईं।

बसपा नेताओं ने अपने भाषणों में प्रदेश की सपा सरकार को जमकर कोसा। कहा कि गुंडाराज से जनता त्रस्त हो गई है। केंद्र सरकार के लिए कहा कि प्रदेशवासियों को मूर्ख बनाकर लोकसभा चुनाव में वोट हथिया लिए। समारोह देर तक चला। डा. बीआर अंबेडकर और कांशीराम के चित्रों पर फूल चढ़ाए गए।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व मंत्री बाबूलाल कुशवाहा, मंडल कोआर्डिनेटर मोहम्मद इदरीश, आरके वर्मा, बल्देव प्रसाद, मुमताज अली, बीएम कुशवाहा, दिनेश शुक्ला लाला, तिंदवारी क्षेत्र प्रभारी जगदीश प्रसाद प्रजापति, जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, किरन यादव, बीएल बाबू, गोकरण वर्मा, अवधेश दिनकर, विनय वर्मा, गुलाब सिंह वर्मा, जयराम दुबे, मोहम्मद यार खां, अशरफ उल्ला रंपा, डीके वर्मा, शिवदयाल रत्नाकर, दुर्गेश तिवारी, मयंक द्विवेदी, डा. अनिल त्रिपाठी, रामकिशुन बासू, मजीद, जिला पंचाय सदस्य जितवा यादव, रजोल सिंह, प्रदीप निगम लाला, हरीराम कबीर, अशोक पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें