फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मयंक द्विवेदी का सपा में शामिल होने पर स्वागत

Fri, 25 Sep 2026 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मयंक द्विवेदी का सपा में शामिल होने के बाद शुक्रवार को अतर्रा में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

वह लखनऊ में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए थे। बांदा मार्ग स्थित उनके निज निवास पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर अभिनंदन किया। मयंक समर्थकों के साथ नरैनी होते हुए बांदा पहुंचे और सपा कार्यालय के स्वागत समारोह में भाग लिया।
विज्ञापन

मयंक दिवंगत पूर्व नरैनी विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी के पुत्र हैं। उनकी पत्नी विनीतिका द्विवेदी पूर्व में अतर्रा ग्रामीण से जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। मयंक वर्तमान में बदौसा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं। स्वागत में जय द्विवेदी, विजय द्विवेदी, रामधनी यादव समेत कई सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें