अतर्रा। मकान में छत निर्माण में 11000 हाईटेंशन लाइन में लोहे की सरिया छू जाने पर करंट से राजमिस्त्री की मौत हो गई। घटना के बाद अन्य मजदूर भाग निकले। पुलिस मकान मालिक को थाने ले गई।
थाना क्षेत्र के नरैनी रोड में निर्माणाधीन मकान की शनिवार को स्लेब डाली जा रही थी। दन्ना पाठक पुरवा निवासी राजमिस्त्री मुन्नालाल (55) पुत्र बारेलाल सरियों का जाल बिछा रहा था।
तभी ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में सरिया आ जाने पर करंट से वह गंभीर रूप से झुलस गया। मकान मालिक ने उसे सीएचसी ले गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने परिजनों से पूछताछ की। थाने के एसआई राजेश यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।