फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदाः संक्रमण के बाद भी जेल में बंदी नहीं लगा रहे मास्क

विज्ञापन
निरीक्षण के बाद जेल से बाहर आते डीएम आनंद कुमार सिंह और एसपी डा.एसएस मीणा। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूट की जिला जेल शुरू हो जाने के बाद भी बांदा जिला कारागार में क्षमता से तकरीबन दोगुना बंदी हैं। यह स्थिति डीएम आनंद कुमार सिंह ने सोमवार को खुद जेल के निरीक्षण में देखी। उनके साथ पुलिस अधीक्षक डॉ. एसएस मीणा भी थे।
विज्ञापन

आकस्मिक निरीक्षण में डीएम को जेल में बंदियों के पास कुछ प्रतिबंधित सामग्री जैसे बीड़ी, तंबाकू, माचिस आदि भी मिली। इसके अलावा बंदियों के पास ज्यादा सामान पाया गया। लगभग सौ बंदियों के हाल ही में कोरोना संक्रमित होने के बाद भी यहां कोविड-19 की गाइड लाइन का अनुपालन नहीं हो रहा।
डीएम को निरीक्षण में कोई भी बंदी मास्क लगाए नहीं मिला। यहां तक जेल अस्पताल में भर्ती 22 मरीजों में कोई मास्क नहीं लगाए था। डीएम ने इन अव्यवस्थाओं पर कड़ा असंतोष जताते हुए जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि सभी बंदियों को मास्क लगवाना सुनिश्चित करें। कोई भी वर्जित सामग्री किसी हाल में जेल के अंदर नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन

जेल की कुल क्षमता 567 बंदी की है, जबकि मौजूदा में यहां 1060 बंदी रखे गए हैं। इनमें 784 विचाराधीन बंदी और 217 सजायाफ्ता कैदी हैं। नाबालिग बंदी 19 और महिला बंदी 40 हैं। बैरकों में पंखे और टीवी चालू हालत में मिले। बंदियों ने अधिकारियों को कोई समस्या नहीं बताई।
डीएम ने कोरोना संक्रमण व डेंगू के प्रकोप को देखते हुए सफाई व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। एडीएम संतोष बहादुर सिंह, अपर एसपी महेंद्र प्रताप चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह व सीओ सिटी आलोक मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें