फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद-विवाद में काजल प्रथम व शुभी द्वितीय

Sat, 30 Jul 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
नरैनी में पर्यावरण गोष्ठी संबोधित करते आयुक्त वेंकटेश्वर लू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नरैनी। जनसंख्या और वृक्षों का संतुलन बिगड़ रहा है। समय रहते इसे ठीक नहीं किया गया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ये बातें मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने शनिवार को यहां पार्वती महिला महाविद्यालय में पौधरोपण व जनसंख्या स्थिरता पखवारा में आयोजित संगोष्ठी में कहीं। उन्होंने कहा कि आबादी पर नियंत्रण नहीं हुआ तो खेती की जमीन समाप्त हो जाएगी। दिल्ली से आईं ममता संस्था की निदेशक डॉ. बुशरा ने किशोरावस्था में बच्चों के शरीर में आने वाले बदलावों के बारे में बताया। इस दौरान कमिश्नर और डीएम योगेश कुमार व वन संरक्षक डॉ. केेएल मीना ने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन


उधर, वाद-विवाद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। दीनदयाल इंटर कॉलेज की छात्रा काजल द्विवेदी ने प्रथम, बेथेल मिशन बालिका इंटर कॉलेज की शुभी त्रिपाठी ने दूसरा और दीनदयाल पांडेय इंटर कॉलेज की छात्रा अंजली तिवारी ने तीसरा स्थान पाया। सीएमओ डॉ . जीएस वाजपेयी ने छात्राओं को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। डीएफओ प्रमोद गुप्ता, बीएसए एसएन सिंह, एबीेसए योगेंद्रनाथ वर्मा, प्रधानाचार्य राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, बुंदेलखंड किसान यूनियन के बैनर तले आयोजित पौधोरपण कार्यक्रम में मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने बरुआ स्योढ़ा गांव के रामचंद्रन पहाड़ में पौधरोपण किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने बताया कि इस स्थान पर मकर संक्रांति पर विशाल मेला लगता है। पहाड़ में ब्लास्ट कर खनन कारोबारी इस स्थान को नुकसान पहुंचा रहे हैं।  यूनियन के श्रवण शर्मा, श्रीकांत मिश्रा, अरुण गौतम, प्रधान परमानंद गोस्वामी, अनिरुद्ध सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें