मार्शल आर्ट के गुर सीखतीं बालिकाएं।
- फोटो : BANDA
बांदा। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पखवारे में बुधवार को श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट में बालिकाओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षकों ने बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के कई गुर सिखाए। प्रशिक्षण आगे भी चलेगा। प्रशिक्षण का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. शबाना रफीक और प्रधानाचार्य जेपी यादव व प्रबंधक उमा पटेल ने किया।
कुमारी शिवानी व जागृति गुप्ता ने ईश वंदना पेश की। इंस्टीट्यूट की निर्देशक अंजूरानी दमेले ने सभी का आभार जताने के साथ ही कहा कि बालिकाओं में आत्म सुरक्षा के साथ आत्म विश्वास और आत्म निर्भर से परिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
डा.शबाना ने छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने और शैक्षणिक गतिविधियों में पूरा ध्यान देने को कहा। दीनदयाल सोनी, अनुराग चंदेरिया, नीरज निगम, पुष्पेंद्र विश्वकर्मा, दिलशाद खां, कैलाश, सत्यनारायण, दीपू, मधु गुप्ता, दीपाली आदि छात्र-छात्राएं व प्रशिक्षक उपस्थित रहे।