फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दरवाजे की कुंडी से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Wed, 05 Nov 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 16 दिवंगत रन्नो की फाइल फोटो। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
बांदा।
विज्ञापन

थाना बबेरू क्षेत्र के ग्राम आहार में बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब राजेश यादव की 23 वर्षीय पत्नी रन्नो यादव का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। ससुराल पक्ष ने बताया कि रन्नो ने दरवाजे की कुंडी से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि मायके पक्ष ने इसे हत्या करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
मृतका के चाचा शंभू यादव और मुकेश यादव, निवासी ग्राम अजीतपारा थाना बिसंडा ने बताया कि उन्हें सुबह हुई घटना की जानकारी शाम करीब 4ः30 बजे दी गई। वह शाम सात बजे जब ससुराल पहुंचे, तब तक पुलिस को भी कोई सूचना नहीं दी गई थी। उन्होंने ही थाना बबेरू पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने सवाल उठाया कि दरवाजे की कुंडी से फांसी लगाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले मंगलवार को घर के बंटवारे को बेटी-दामाद का ससुर चुन्नू यादव और छोटे बेटे लखन यादव से विवाद हुआ था। इसके बाद से ससुर व देवर रन्नों और उसके पति से नाराज थे। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश में रन्नो की हत्या कर दी गई और मामले को आत्महत्या का रूप दिया गया। मृतका की एक वर्ष की पुत्री है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बबेरू कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें