फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: विवाहिता को किया प्रताड़ित, जबरन गर्भपात कराने का आरोप

Sun, 29 Mar 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए लगातार उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाने में प्रार्थना पत्र देकर पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन




जसपुरा थाना क्षेत्र रामपुर गांव निवासी लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि उसकी की शादी 8 जून 2022 को हमीरपुर जिले के ललपुर थाना क्षेत्र पौथिया निवासी संजय के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर और अन्य परिजन अतिरिक्त दहेज में चार पहिया वाहन की मांग को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। गर्भवती होने के बावजूद ससुराल पक्ष ने जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया।

पीड़िता ने महिला थाने में तहरीर दी है। महिला थाना प्रभारी मोनी निषाद ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति समेत सास-ससुर, ननद समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें