फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: करंट से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिजली की मशीन से माठा भा रही विवाहिता की करंट से मौत हो गई। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा गांव की मंजू देवी (22) घर में अकेली थी। सास तुलसा, ससुर अंबिका प्रसाद और पति दीपक शनिवार को चित्रकूट गए थे। घर में दादी सास पुनिया देवी थीं, वह भी खेत चली गईं थीं। सुबह 11 बजे करीब आंगन में बनी सीढ़ी पर बैठकर बिजली की मशीन से माठा भाने लगी। मशीन का केबल कटा होने से उसे करंट लग गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कुछ देर बाद दादी सास घर आई तो मुख्य दरवाजा बंद था। उन्होंने खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर उन्होंने पड़ोसियों को बताया। पड़ोसी बगल के मकान से आंगन में कूदकर गए तो वह सीढ़ी में ही मृत मिली। मंजू के पिता कालिंजर थाना क्षेत्र के छतैनी गांव निवासी रामकिशोर ने बताया कि बेटी की शादी छह फरवरी 2023 को की थी। पांच पुत्रियों में सबसे छोटी थी। करंट लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसंडा इंस्पेक्टर श्याम बाबू ने बताया कि करंट लगने से मौत हुई है। चूंकि शादी को महज एक साल हुआ है। इस कारण दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें