फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sun, 25 Oct 2026 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दो साल पहले शादी करके ससुराल आई विवाहिता ने शनिवार की शाम फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

उसका शव कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजन फिलहाल कोई कारण नहीं बता पाए।
कोतवाली नगर के फुल्ला का पुरवा मजरा बक्छा निवासी विवेक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक हैं। उनकी शादी दो साल पहले थाना गिरवां क्षेत्र के सहेवा निवासी आकांक्षा (22) के साथ 2024 में हुई थी। शनिवार की शाम परिजन घर में थे और आकांक्षा अपने कमरे में थी। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो देखा कि उसका शव पंखे से साड़ी के सहारे लटक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग आ गए और शव को नीचे उतारा। इसकी खबर मायके पक्ष को दी गई तो वह भी गांव पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें