फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शादी का झांसा देकर दो साल से युवती का यौन शोषण कर रहे आरोपी युवक के विरुद्ध पुलिस ने बृहस्पतिवार को संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने युवती का जिला महिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण भी कराया।
विज्ञापन

महोबा निवासी अनुसूचित जाति की 22 वर्षीय युवती बांदा शहर के पॉस इलाके में किराये से रह रही है। उसने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दो साल तक यौन शोषण किया। शादी का दबाव डालने पर वह छोड़कर चला गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर पड़ोसी उत्कर्ष सचान के विरुद्ध एससीएसटी एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। बताया कि आरोपी एक माह पूर्व नौकरी लगने पर कानपुर चला गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें