फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

190 जोड़ों का एक ही पंडाल में विवाह

विज्ञापन
बबेरू में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह जोड़ों को आशीर्वाद देते सांसद, विधायक व डीएम। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बबेरू। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के पंडाल में सोमवार को यहां सुखदेव सिंह महाविद्यालय परिसर में भव्य तैयारियों के बीच 190 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। प्रदेश के मंत्री और बांदा प्रभारी लाखन सिंह राजपूत सहित सांसद, विधायक और जिलाधिकारी शरीक रहे। हरेक जोड़े को योजना के मुताबिक शासन की ओर से 51 हजार रुपये के उपहार दिए गए।
विज्ञापन

लवकुश शिक्षा सदन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह में सांसद आरके सिंह पटेल भी शामिल हुए। स्थानीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने सभी का स्वागत किया और लोगों से कहा कि शादी की फिजूलखर्ची रोकने के लिए सरकार ने यह योजना लागू की है। अपनी बेटियों की शादी इस योजना से करके बचे पैसे को बच्चों की पढ़ाई में खर्च करें।
राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय सहित डीएम हीरा लाल, एसडीएम महेंद्र प्रताप, संजय यादव आदि भी उपस्थित रहे और दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। संचालन विवेकानंद गुप्त ने किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाल सिंह, भाजपा नेता अजय पटेल, विश्वेसर पांडेय, विजय विक्रम सिंह, प्रताप सचान, डा.एसएस भारतीय, रामप्रकाश, सुखदेव प्रसाद, संतोष यादव, केशव प्रजापति, विष्णु प्रताप सिंह, सुधीर कुशवाहा, सुनील पटेल, गीता सागर, सुमित पटेल, पंकज द्विवेदी, संतोष बाथम सहित बड़ी संख्या में वर-वधू पक्षों के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें