फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में लागत और ठेकेदार का बोर्ड लगाएं

विज्ञापन
बांदा कलक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा करते पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपा - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों का निर्माण गुणवत्ता और समय के साथ पूरा कराएं। समय-समय पर निरीक्षण करें। यह भी निर्देश दिए कि पीडब्ल्यूडी के हरेक कार्यस्थल पर बोर्ड लगवाकर उसमें कार्य का नाम, धनराशि, खंड और ठेकेदार का नाम अंकित कराया जाए।
विज्ञापन

सोमवार को यहां कलक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा बैठक में राज्यमंत्री ने कहा कि सड़कों के निर्माण में मानक और गुणवत्ता का हरहाल में पालन होना चाहिए। जिन सड़कों के लिए बजट नहीं मिला है उसके लिए मांग की जाए। गड्ढामुक्त कार्य की समीक्षा हो। इसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
राज्यमंत्री ने निर्माणाधीन पुलों और निर्माण निगम के कार्यों तथा प्रधानमंत्री सड़क योजना की भी समीक्षा की। सेतु निगम को निर्देश दिए कि पुलों के निर्माण में तेजी लाएं। ठीक ढंग से काम न करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए। बैठक में सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, पीडी आरपी मिश्र, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव, अधिशासी अभियंता (प्रांतीय खंड) सुमंत कुमार, खंड-एक डीएन यादव, खंड-दो आरसी दोहरे, आरईएस अधिशासी अभियंता शमीम अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने मीडिया को बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 9355 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी 10,854 किलोमीटर सड़कों का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कर रही है। अब तक 84 दीर्घ सेतु, 82 उपरिगामी सेतु और 156 लघु सेतु का काम एप्रोच रोड तक पूरा हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि नई तकनीक से लागत में 20 से 25 फीसदी की कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें