फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गिरवां पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी करने वाले दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो- 24 चोरी के ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार सगे भाई। स्रोत- पुलिस।
विज्ञापन
बांदा। गिरवां पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर बरामद किया गया है।
विज्ञापन


चाैकी प्रभारी खुरहंड विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि खुरहंड गांव निवासी शिवदत्त द्विवेदी ने गिरवां थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि सात फरवरी की देर रात चोरों ने उनका घर से सामने खड़ा ट्रैक्टर चोरी कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार को महुआ रोड के पास से देहात कोतवाली क्षेत्र के चहितारा गांव निवासी अरविंद व प्रमोद को गिरफ्तार किया है। आरोपी दोनों सगे भाई हैं। दोनों ने बताया कि इस चोरी में उनका मौसेरा भाई हमीरपुर के मौदहा थाना क्षेत्र के चकदहा गांव निवासी अशोक भी शामिल था। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर ट्रैक्टर भी बरामद किया है। गिरफ्तारी टीम में एसआई अनुग्रह नारायण भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें