फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड राज्य आंदोलन में आगे आएं बुंदेली महिलाएं

विज्ञापन
पानी, जवानी, किसानी गोष्ठी में उपस्थित महिलाएं। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। पानी, किसानी, जवानी यात्रा में रविवार को यात्रा का नेतृत्व कर रहे बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने कहा कि बुंदेलखंड नारी वीरता के लिए प्रसिद्ध है। यहां की नारियों अपना इतिहास है। खेती-किसानी से लेकर चूल्हा तक दक्षता पूर्ण संभालती हैं।
विज्ञापन

बुंदेला यात्रा के दौरान मरही माता सत्संग भवन में नारी संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के उत्थान में भी उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि बुंदेलखंड राज्य निर्माण आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाएं।
भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पंकज चौधरी ने भी बुंदेली महिलाओं की महत्ता को बताया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा महिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, ममता मिश्रा, विनोद जैन, जागृति वर्मा, दीपा चौहान, पार्वती गुप्ता, सावित्री सिंह, अंजना चौहान, वंदना चौहान आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन

उधर, जमालपुर गांव में पानी, किसानी और जवानी यात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर किसानों ने गांव की समस्याएं बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला को बताईं।
राजा बुंदेला ने कहा कि किसानों की समस्या समाधान के लिए केंद्र और राज्य सरकारें तेजी से काम कर रही हैं, लेकिन लाल फीताशाही की अड़ंगेबाजी के चलते ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। चौपाल में विवेक सिंह कछवाह, मुन्नीलाल गुप्ता, मूलचंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, सुंदर सिंह, लाखन सिंह, अभिषेक पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें